मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की DST और चंदवाजी पुलिस ने मादक पदार्थ पर की कार्रवाई, 10.01 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.01 ग्राम स्मैक के साथ एक नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएसटी टीम की सूचना पर चंदवाजी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।