कलेर: भागवत उच्च विद्यालय तेलपा में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
Kaler, Arwal | Jul 31, 2026 भागवत उच्च विद्यालय, तेलपा में शुक्रवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड (पिंक पेट्रोलिंग) एवं अभया ब्रिगेड की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताया गया