दमोह: रेलवे स्टेशन पर एसपी अचानक पहुंचे, संदिग्ध गतिविधियों पर नकेल कसी, यात्रियों को हिदायत दी
Damoh, Damoh | May 22, 2026 दमोह गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एसपी आनंद कलादगी रेलवे स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, आरपीएफ थाना और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। यात्रियों, ऑटो चालकों व आम लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वाहन चालकों की जांच व गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए।