आगामी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के समारोह की तैयारियों के संबंध में सोमवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन एवं अपर कलेक्टर डी.एन.सिंह की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया किया आगामी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण के साथ मनाया जाएगा।