घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस ने अवैध शराब भंडारण व तस्करी के फरार आरोपी मुकेश धुर्वे को गिरफ्तार किया
सारणी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम छतरपुर में अवैध शराब भंडारण के मामले में फरार चल रहे आरोपी मुकेश धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पाथाखेड़ा क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कॉर्पियो भी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई गई