चैनपुर: चैनपुर में अवैध क्लीनिक पर शिकंजा, सिविल सर्जन की जांच से हड़कंप, संचालक गायब
Chainpur, Gumla | Apr 25, 2026 चैनपुर स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में अवैध गर्भपात मामले के खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जानकारी देते हुए शनिवार शाम पांच बजे बताया गया कि सिविल सर्जन डॉक्टर शंभूनाथ चौधरी स्वयं अस्पताल परिसर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान अस्पताल का संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिला, जिससे पूरे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।