कांके: रांची समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश, डीसी ने कल भी स्कूल बंद रखने का दिया आदेश
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2025 रांची सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कल भी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा 20 जून को रांची जिले में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने रांची जिले को रेड जोन में रखा है।