कांके: कांटा टोली और गढ़ा टोली को जोड़ने वाले पुल से बह रहा पानी, स्थानीय लोग परेशान
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2025 रांची स्थित कांटा टोली और गढ़ा टोली को जोड़ने वाला पुल के ऊपर से भारी बारिश के कारण पानी बहने लगा है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल पहले ही टूट चुका था जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई थी लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।