कांके: रिम्स रांची में बारिश से बढ़ी मुसीबत, बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में हुआ जलजमाव
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2025 रिम्स रांची में लगातार हो रही बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। लगातार बारिश होने से शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में जलजमाव हो गया है। जलजमाव की स्थिति केवल मरीजों और कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि अस्पताल की स्वच्छता, सुरक्षा और पूरी कार्यप्रणाली पर बुरा असर डाल रही है।