सायला: सायला में एसपी ने सीएलजी सदस्यों की बैठक ली, आगामी पर्वों को लेकर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने पर की चर्चा
Sayla, Jalor | Aug 19, 2024 सायला पुलिस थाने में सोमवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव की अध्यक्षता में उपखंड अधिकारी ताराचंद बैंकट और थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के साथ सीएलजी सदस्यों की मौजूदगी रही। बैठक में आगामी पर्वों को लेकर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।