सायला: सायला के जीवाणा सरहद में भारतमाला सड़क पर बनाये गए मिट्टी के ढ़ेर से टकराई स्कोर्पियो, 5 घायल
Sayla, Jalor | Aug 16, 2024 सायला के जीवाणा सरहद में भारतमाला सड़क पर बनाए मिट्टी के ढेर से स्कोर्पियो टकरा गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो जने गंभीर घायल हुए जिन्हे जीवाणा में हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार कर आगे रेफर किया। भारतमाला सड़क पर बेरीकेट्स व रिफ्लेक्टर के अभाव में रात के अँधेरे में हादसा हो गया।