झाझा: खुरण्डा गांव में घर के पास गुजरी रेलवे लाइन पार करते समय सेवानिवृत्त रेलकर्मी ट्रेन की चपेट में आया, गंभीर रूप से घायल
Jhajha, Jamui | Nov 10, 2026 मंगलवार को झाझा-जसीडीह रेलखंड के सिमुलतला स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी धीरो यादव गंभीर रूप से घायल हो जाने का मामला दोपहर 3:30 बजे सामने आया। खुरंडा गांव निवासी बुजुर्ग का दायां पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी झाझा पहुंचाया, जहां डॉक्टर सदाब ने प्राथमिक उपचार