वारिसलीगंज: भाई की मौत पर नहीं पहुंचे अशोक महतो, युवक ने वीडियो जारी कर जताई नाराजगी, हादसे में हुई थी मौत, बरही चक गांव के युवक
वारिसलीगंज प्रखंड के बरही चौक गांव निवासी एक युवक ने वीडियो जारी कर बहुजन समाज के नेता अशोक महतो के प्रति नाराजगी जताई है। युवक का कहना है कि तीन दिन पूर्व कौआकोल में सड़क दुर्घटना में उसके भाई की मौत हो गई थी। परिवार में दुख की इस घड़ी में अशोक महतो के मिलने नहीं पहुंचने से वह आहत है।