कांके: रातु रोड स्थित आवास में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधा
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2025 रातु रोड स्थित आवास में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मंत्री इरफान अंसारी पर शुक्रवार सुबह करीब दस बजे निशाना साधा है। उन्होंने हजारीबाग में दो समुदाय के बीच हुए झड़प पर मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर कहा कि इनके जैसे लोग आग में घी डालने का काम करते हैं। इन्होंने कहा कि इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए