खनियाधाना: पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए उनि दिनेश कुमार पाण्डेय को दी गई भावभीनी विदाई
बामौरकलां, शिवपुरी (म.प्र.)।* आज गुरुवार शाम 6 बजे बामौरकलां थाने में सेवानिवृत्त उनि दिनेश कुमार पाण्डेय का विदाई समारोह आयोजित किया गया।पुलिस विभाग में लंबी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए उनि पाण्डेय को पुलिस परिवार ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शिवपुरी की ओर से उन्हें प्रशस्ति-पत्र, शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।