पचपदरा: बोर्ड परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में बैठक का हुआ आयोजन
मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर किया गया। बैठक में प्रश्न पत्र की सुरक्षा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में जिले के शिक्षा अधिकारी सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहे।