पचपदरा: महिला की हत्या के एक आरोपी को बालोतरा पुलिस से टीम ने मंगलवार को किया गिरफ्तार
बालोतरा पुलिस टीम ने महिला के हत्या के एक आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस थाना अधिकारी उगमराज सोनी ने मंगलवार को दी जानकारी। उन्होंने बताया कि बालोतरा की लूनी नदी की तलहटी में कुछ दिनों पूर्व एक महिला का शव मिलने से फैली थी सनसनी। महिला का नाम केली देवी बताया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर गहनता से कर रही है पूछताछ।