पचपदरा: सोनगरा मामाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 फरवरी को होगी, कार्यकर्ता जुटे तैयारी में
सोनगरा मामा जी मंदिर संयोजक ने सोमवार को जानकारी देकर बताया कि 22 फरवरी को होगी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा। 21 फरवरी को भव्य जागरण एवं विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन। इस मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए पक्षी घर गोवंश के लिए बड़े पानी का होद का निर्माण करवाया गया है। संयोजक ने सभी धर्म प्रेमियों को किया आमंत्रित। प्रदेश भर से उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु ।