कांके: निकाय चुनाव पर हाई कोर्ट का राज्य निर्वाचन आयोग को आदेश, तीन सप्ताह में चुनाव की संभावित तिथि बताएं
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2025 राज्य में नगर निगम और नगर निकाय चुनाव लंबे समय से लंबित हैं। इसी मामले में दायर अवमानना याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से कोर्ट को बताया कि सरकार ने नगर निकाय चुनाव के लिए कराए गए ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी है।