फरसगांव: फरसगांव में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन, 226 हितग्राहियों के खाते में 31 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित
राज्य शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नवीन सभाकक्ष फरसगांव में शुक्रवार को श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा ने की।कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 226 हितग्राहियों को 31.86 लाख राशि दी गई।