दतिया नगर: फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को ट्रैफिक पुलिस की नसीहत, वाहनों से अवैध हूटर हटवाए
एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में दतिया नगर में सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है गुरुवार की रात्रि ट्रैफिक थाना प्रभारी सपना शर्मा द्वारा राजगढ़ चौराहा पर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले फल सब्जी विक्रेताओं को नसीहत दी । ट्रैफिक प्रभारी द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से वाहनों पर हूटर लगाने बालों पर क़े वाहनों से हूटर हटवाने की कार्रवाई भी की गई ।