मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा जुलूस मार्ग एवं कर्बला स्थल का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा थाना सांगीपुर क्षेत्र में प्रस्तावित मुहर्रम जुलूस मार्गों एवं कर्बला स्थलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों तथा कर्बला परिसर का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं स्थानीय पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं आयोजकों से संवाद कर पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई।
प्रतापगढ़ पुलिस जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी धार्मिक आयोजनों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
12 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 16, 2026