अमरोहा: डिडौली कोतवाली पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट, गुंडागर्दी और धोखाधड़ी करने वाले 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Apr 27, 2025 आज रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली पुलिस ने आकाश पुत्र रामप्रसाद निवासी गांव सोनाली थाना डिडौली जनपद अमरोहा गाली गलौज मारपीट करने, मोहम्मद यामीन निवासी गांव मुबारकपुर नूरी थाना डिडौली जनपद अमरोहा को गुंडागर्दी करने व अमन पुत्र जसवंत निवासी गांव तोहफापुर थाना डिंडोरी जनपद अमरोहा को धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है।