अमरोहा: गांव डिडौली के जंगलों में बीड़ी की चिंगारी से भूसे के बोंगो में लगी भयंकर आग, हजारों रुपए का हुआ नुकसान
Amroha, Amroha | Apr 27, 2025 अमरोहा जनपद इन दिनों भीषण गर्मी हो रही है गर्मी के चलते जिले के अलग-अलग स्थान से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव डिडौली के जंगलों में किसान भगवत सरन पुत्र संतराम सिंह के भूसे को बोंगो मे भयंकर आग लग गई। आज रविवार की दोपहर करीब 12:00 किसान भगवत सरन को सूचना मिली कि उसके खेत खडे भूसे के बोंगे मे आग लग गई।