पाटी: विभाग की अनदेखी व ठेकेदार की लापरवाही से गोलपाटीवाड़ी में बना भवन खंडहर में तब्दील,केंद्र की लागत 49 लाख, ग्रामीण परेशान।
Pati, Barwani | Oct 11, 2026 ग्राम पंचायत गोलपाटीवाड़ी में ग्रामीणों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से निर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन विभागीय खींचतान और अनदेखी का शिकार हो चुका है। लगभग 49 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ यह सरकारी भवन अब तक स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर (सुपुर्द) नहीं किया गया है। देखरेख के अभाव में यह खंडहर हो रहा