संपतचक: फतेहपुर में विधि-विधान से संपन्न हुई नवमी पूजा, हवन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
फतेहपुर (पटना)। राजधानी पटना से सटे फतेहपुर गांव में शारदीय नवरात्र की नवमी पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर गांव के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और हवन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। फतेहपुर में स्थित 25 से अधिक मंदिरों में विधि-विधान क