राजपुर: राजपुर में बायोमेट्रिक ठगी का पर्दाफाश, कटरिया से साइबर ठग गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | Apr 24, 2026 राजपुर प्रखंड के कटरिया गांव में पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी मनुजी पाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी विंध्याचल पाल का बेटा है। वह भोले-भाले ग्रामीणों से बहाने बनाकर अंगूठा लगवाता और बायोमेट्रिक के जरिए बैंक खातों से पैसे उड़ा लेता था। मामले का खुलासा हुड़रही निवासी गायत्री देवी की शिकायत के बाद हुआ। 03 दिसंबर 2025 को उन्होंने राजपुर थाने में धोखाधड़ी की ।