दतिया: तरगुवा में CBI अधिकारी बनकर ठगों ने शिक्षक से ₹1,73,500 की साइबर ठगी की, बेटे पर केस का दिया झांसा
Datia, Datia | Apr 11, 2026 CBI अधिकारी बनकर ठगी: शिक्षक से 1.73 लाख रुपए ऐंठे दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम तरगुवा निवासी शिक्षक अतर सिंह दोहरे (53) से ठगों ने 1 लाख 73 हजार 500 रुपए ठग लिए। पीड़ित के मुताबिक 29 जुलाई को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को CBI अधिकारी बताया।