अकलतरा: बनाहिल के श्रीऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवारंग' कार्यक्रम आयोजित, 18 महाविद्यालय और विद्यालयों के छात्र हुए शामिल
अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल में स्थित श्रीऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में युवा दिवस के उपलक्ष्य में 'युवारंग' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां क्षेत्र के 18 महाविद्यालय और विद्यालयों के छात्र-छात्रा शामिल हुए, जिनके द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने खूब तालियां बटोरी और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच भी मिला, जहां छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा।