अकलतरा: कोटगढ़ धान खरीदी केंद्र पर पहुंची जांच टीम, कई बोरियों में मिला अतिरिक्त धान
अकलतरा ब्लाक के कोटगढ़ धान खरीदी केन्द्र में किसानों से अधिक धान लेने और अवैध वसूली की शिकायत के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए। जिला मुख्यालय से जांच टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान शिकायतकर्ता किसानों ने अपने बयान में जहां अवैध रूप से रुपए लेने की बात कही, तो वहीं मौके पर पूर्व में तौल किए गए धान का फिर से तौल कराया गया तो कई बोरियों में अधिक धान मिला।