गंगधार झालावाड़
झालावाड़ के उन्हेल नागेश्वर से बाबा रामदेवरा के लिए पैदल जत्था रवाना आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम
झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर कस्बे से 5 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा रामदेव धाम (रामदेवरा) की पैदल यात्रा पर निकल चुका है।
यात्रा की मुख्य झलकियां:लगभग 16 दिनों की कठिन पैदल यात्रा तय कर श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचेंगे।यात्रा के दौरान श्रद्धालु सांवरिया सेठ, शनि मंदिर, नाथद्वारा, कांकरोली और चारभुजा नाथ के भी दर्शन करेंगे। रवानगी से पूर्व बाबा रामदेव सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।हरिमोहन वर्मा, रोडूलाल वर्मा, शंकरलाल वर्मा, जगदीश बैरागी एवं कैलाश वर्मा।
गांव के जनप्रतिनिधियों, बाबा रामदेव सेवा समिति और ग्रामीणों ने यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनकी सुरक्षित व सुखद यात्रा की कामना की।
जय बाबा री!
#BabaRamdevra #RamdevraYatra #UnhelNageshwar #JhalawarNews #BhaktiSafar SanwariyaSeth Nathdwara CharbhujaJi RamdevraPadyatra JaiBabaRi