कोईलवर: जमालपुर में मानवाधिकार आयोग के कार्यकर्ता के घर अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, थाने में दी गई आवेदन
कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में मानवाधिकार आयोग के कार्यकर्ता मंजू कुमारी के झोपड़ीनुमा घर में बुधवार की रात्रि 11:00 अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दी गई। हो हंगामा करने पर ग्रामीणों ने जुट कर आग पर काबू पाया। मंजू कुमारी ने गुरुवार कि साम 5:00 के करीब कोईलवर थाने में एक लिखित आवेदन देकर बताया है कि 8 मार्च 2022 को भी उनके घर में आग लगाया गया था।