कोईलवर: गिधा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराबियों और शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, शराब के साथ बाइक जब्त
गुरुवार को गिधा थाना क्षेत्र के गीधा टोला से पल्सर बाइक पर शराब लेकर जा रहे शराब कारोबारी गीधा गांव निवासी कामेश्वर पासवान के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार कर बाइक पर लदे 60 लीटर देसी शराब को जब्त कर लिया गया। इसी क्रम में कायमनगर निवासी सुरेंद्र चौधरी को शराब बिक्री करने के दौरान तथा एक शराबी को भी गिरफ्तार कर दोपहर 3:00 जेल भेज दिया गया है।