जमुई: जमुई पुलिस लाइन में एक पुलिस जवान को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 20, 2024 जमुई पुलिस लाइन में शनिवार की शाम सांप ने एक पुलिस जवान अशोक कुमार दास के पैर में डंस लिया। जिसे सहयोगी पुलिस जवानों के द्वारा आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर मृत्युंजय कुमार पंडित के द्वारा इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।