जमुई: ईंट लदे ट्रैक्टर की ठोकर से बल्लोपुर गांव के पास बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत,दूसरा व्यक्ति घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 20, 2024 बल्लोपुर गांव के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार ईंट लदा ट्रैक्टर ने एक बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया ,जहां डॉक्टर ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।