जमुई: बल्लोपुर के पास शादी से लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ईट लदा ट्रैक्टर ने कुचला,एक की मौत 1घायल अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 20, 2024 शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दो बाइक सवार को बल्लोपुर के पास तेज रफ्तार ईट लदा ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मृतक की पहचान मांगोबंदर निवासी अर्जुन शर्मा 35 वर्षी पुत्र बुल्लू शर्मा के रूप में की गई है।