जमुई: सनकी पति ने घरेलू विवाद को लेकर पिपराडीह में पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपित पति को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Apr 20, 2024 पिपराडीह में घरेलू विवाद को लेकर किराये के मकान में रह रही बांझी कुसुम गांव निवासी सरिता टुडू को उसके पति अनिल हेम्ब्रम ने बेरहमी से मारकर घायल कर दिया। घाटन स्थल पर पहुंची डायल 112 की पुलिस द्वारा महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।