जमुई: संवादकक्ष में डीएम ने दी जानकारी जमुई लोकसभा में 51.25% रहा मतदान, मतदान प्रतिशत में महिला मतदाता रही आगे
Jamui, Jamui | Apr 20, 2024 संवाद कक्ष जमुई में डीएम राकेश कुनार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमुई लोकसभा सुरक्षित में मतदान का प्रतिशत 51.25% की जानकारी दी। इस संबंध में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राकेश कुमार तथा एसपी डॉ शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संवाददाताओं को बताया कि वोट प्रतिशत में महिलाएं पुरुषों से आगे रही। 52.5% महिलाओं ने वोट किया।