इटावा: यादव नगर चौराहे से अंतर्जनपदीय वांछित लुटेरे को तमंचा, कारतूस एवं नकदी सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | Mar 19, 2024 बलरई इलाके के यादव नगर चौराहे से पुलिस ने तंमचा दिखाकर लूट करने वाले वांछित अंतर्जनपदीय वांछित लुटेरे छोटू उर्फ गोपाल को तमंचा कारतूस एवं नगदी समेत गिरफ्तार किया। बलरई इलाके में बीते 12 फरवरी को लूट की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को 21 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था एवं एक फरार आरोपी को मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है।