इटावा: मुजफ्फरनगर में सिपाही द्वारा शिक्षक की हत्या के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Etawah, Etawah | Mar 19, 2024 मंगलवार को सदर क्षेत्र में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र एसडी कॉलेज पर पहुँचे शिक्षकों ने मुजफ्फरनगर में सिपाही द्वारा शिक्षक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने केंद्र पर पुस्तकों के मूल्यांकन का कार्य बंद करवाया। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों की सुरक्षा और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।