माकड़ी: माकड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला लाभ, 57 आवेदन प्राप्त हुए
माकड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। शिविर में कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर निराकरण किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 27 हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी गई। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन स्वीकृति व दिव्यांगजनों को सहायक सामग्री प्रदान की।