कुंडम: 30 करोड़ की धान हेराफेरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, कुंडम थाना पुलिस पूछताछ में जुटी
कुंडम थाना क्षेत्र मे धान उपार्जन में हुई 30 करोड़ रु की हेराफेरी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्ण कुमार भगत को क्राइम ब्रांच पुलिस ने रविवार सुबह 9 बजे गिरफ्तार करते हुए कुंडम पुलिस के हवाले किया है।गौरतलब है की संगठित होकर सिर्फ दस्तावेजों मे धान खरीदी करने वाले धान माफिया से परिवहन में चूक हो गई। जांच में 30 करोड़ की हेराफेरी पता चली।