कुंडम: खुक्कम पडरिया शमशान घाट के पास तेज रफ्तार बाइक ने 40 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
कुंडम थाना क्षेत्र अंतर्गत खुक्कम पडरिया में बुधवार सुबह 8 बजे शौच के लिए अपने साढू भाई के साथ जा रहे दिनेश सय्याम को पीछे से तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।वही घायल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस बाइक चालक को तलाश में जुटी है।