पूरनपुर: गांव दूधिया खुर्द में आधा दर्जन लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक दंपति की बिगड़ी हालत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव दूधिया खुर्द में गुरुवार को पूजा करने के दौरान मधुमक्खी छिड़ गई इस दौरान वहां पर मौजूद लगभग आधा दर्जन लोगों के मधुमक्खियों ने काट लिया इस दौरान दूधिया खुर्द निवासी नरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी भामा देवी की हालत बिगड़ गई जिन्हें उपचार के लिए परिजनों ने पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।