पूरनपुर: सिरसा मुड़िया घाट के पास दो बाइकों की भिडंत बाइक सवार दो लोग हुए घायल अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गरीबपुर निवासी रामकृष्ण अपने पुत्र नीतेश और पत्नी गुड्डी देवी के साथ पूरनपुर किसी काम से आए हुए थे। काम निपटाकर बाइक सवार घर वापस लौट रहे थे जैसे ही बाइक सवार सिरसा मुड़िया घाट के पास पहुंचे तभी दुसरी बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गुड्डी देवी और उसका पुत्र नितेश घायल हो गए।