पूरनपुर: गांव ढका निवासी युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर राहगीरों ने भिजवाया अस्पताल जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढका निवासी इकबाल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।