पूरनपुर: लहोत्से और एवरेस्ट फतेह कर घर लौटे सत्यदीप का स्वागत गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की उठाई मांग
पूरनपुर नगर के मोहल्ला सरवन कालोनी निवासी सत्यदीप गुप्ता पर्वतारोही है। अब तक कई पर्वत श्रृंखलाओं की चढ़ाई पूरी कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने नेपाल में स्थित एवरेस्ट और लहोत्से पर्वत की चढ़ाई पूरी की थी। एक सप्ताह में दो बार उन्होंने दोनों पर्वतों की चढ़ाई पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया। सत्यदीप की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।