पूरनपुर: ग्रन्ट नंबर 21 उर्फ ढक्का चार्ट में छप्पर डालने को लेकर खूनी संघर्ष पिता पुत्र घायल पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र गांव ग्रन्ट नंबर 21 उर्फ ढक्का चार्ट निवासी जियावुद्दीन पुत्र सैदुल्ला ने बताया कि वह अपनी जमीन में बाउंड्री के अंदर अपना छप्पर डलवा रहा था। आरोप है पड़ोसी सुनेव,साजेव,ग्यासुद्दीन व ग्यासुद्दीन की पत्नी और आजाद एक राय होकर अपने हाथों में लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर घुस आए और मजदूर व जियावुद्दीन और उसके पुत्र व पत्नी की पिटाई कर दी।