घोड़ाडोंगरी: अनकावाड़ी गांव में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
अनकावाड़ी गांव में रविवार दोपहर 2बजे एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार अनकावाड़ी गांव में संतोष कावड़े ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक ने किन कारणों के चलते आत्महत्या करने का प्रयास किया फिलहाल इसका खुलासा नही हो सका।