घोड़ाडोंगरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में बीएमओ ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में शनिवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान बीएमओ ने दस्तक अभियान एवं एनीमिया अभियान की समीक्षा की एवं बीएमओ ने इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।